Friday, July 30, 2010
Categorized | विदेश
बेटी की शादी... विवादों में क्लिंटन !
4:53 AM
अमेरिका के सबसे चर्चित राष्ट्रपति रहे बिल क्लिंटन की बेटी की शादी होने जा रही है। पूरी दुनिया में इस शादी की चर्चा जोर शोर से हो रही है। भई क्यों न हो..ये शादी चेल्सी क्लिंटन की जो है। राष्ट्रपति क्लिंटन ने इस शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी खुद संभाली है।एक जिम्मेदार माता-पिता का फर्ज निभाते हुए क्लिंटन दंपति ने चेल्सी की ही पसंद को अपनाया है।

चेल्सी अपने बचपन के साथी मार्क मेजविंस्की से शादी कर रही हैं। मार्क और चेल्सी की नजदीकियां न्यूयॉर्क में पढ़ाई के दौरान बढ़ीं और बाद में दोनों ने शादी का फैसला किया। पूरे अमेरिका में इस शादी की चर्चाएं जोरशोर से हो रही हैं। इस शादी का अमेरिकी के लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
लेकिन बिल क्लिंटन के साथ विवाद न जुड़ा हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। क्लिंटन और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है। हमेशा की तरह ऐसा ही कुछ चेल्सी की शादी में हो रहा है। चेल्सी क्लिंटन की शादी जिस मार्क मेजविंस्की के साथ हो रही है उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि आपराधिक है। मार्क के पिता एडवर्ड एक बड़े घोटाले के आरोप में साढ़े छह साल की सजा काट चुके हैं।
एडवर्ड को फिलाडेल्फिया का हाई प्रोफाइल डेमोक्रेट माना जाता था। 1973 से 1977 के बीच अमरीका की प्रतिनिधि सभा के सदस्य रहे एडवर्ड ने सीनेटर रहते हुए 1980 के दशक में लोगों से नाइजीरिया, अफ्रीका आदि देशों में अंतरराष्ट्रीय सौदे करने के नाम पर करोड़ों डॉलर एकत्र किए और इन लोगों को निवेश के बदले अधिकतम राशि कमाने का ख्वाब दिखाया। लेकिन,एडवर्ड ने सारी रकम डकार कर लोगों को धता बता दी। एडवर्ड खुद राष्ट्रपति निक्सन के खिलाफ फैसला सुनाने वाली न्यायिक समिति के सदस्य रहे हैं। वह संयुक्त राष्ट्र में एंबेसेडर रहे और 1988 में पेनिनसिल्वेनिया में अटॉर्नी जनरल भी रहे। लेकिन,एडवर्ड पर एक करोड़ डॉलर से अधिक के घोटाले का अपराध साबित होने पर उनकी छवि खराब हुई। बिल और हिलेरी क्लिंटन मेजविंस्की दंपती के बारे में सब कुछ जानते हैं।
पूरे मामले पर क्लिंटन परिवार चुप्पी साधे हुए है। उन्हें मार्क पसंद है और वे उसे बचपन से जानते हैं, बेटे की तरह ही स्नेह देते रहे हैं। मेजविंस्की दंपति भी चेल्सी को उसके छुटपन से जानते हैं और उनका कहना है कि बेटे की दुल्हन के तौर उन्हें चेल्सी बेहद पसंद है। चेल्सी और मार्क 31 जुलाई को मैनहंटन से 90 मील दूर एक निजी परिसर में शादी के गठबंधन में बंध जाएंगे। शादी के निमंत्रण पत्र लोगों को दिए जा रहे हैं लेकिन उसमें शादी की जगह नहीं बताई जा रही है। वेडिंग प्लानर निजी स्तर पर मेहमानों से संपर्क करके ही उन्हें शादी की जगह का पता बताएंगे। सूत्रों का कहना है शादी समारोह में लगभग 50 लाख डॉलर खर्च होने की उम्मीद है।

विवाह समारोह में कई मशहूर हस्तियां होंगी लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा नहीं होंगे क्योंकि क्लिंटन दंपति ने सुरक्षा के लिहाज से उन्हें निमंत्रण नहीं भेजा है, ऐसा खुद ओबामा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा। अमेरिका की इस चर्चित शादी की चर्चा पूरी दुनिया के खबरिया चैनलों की प्राइम न्यूज बनीं हुई है, लेकिन देखना ये है ये शादी बिल और हिलेरी की तरह सक्सेस हो पाती है या नहीं।
This post was written by:
In this space you can include a little "About the Author" section to inform your readers about the author's background and specific niches. It doesn't have to be long, but it doesn't need to be short either. Nice little feature to Gazette this, isn't it?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




2 Responses to “बेटी की शादी... विवादों में क्लिंटन !”
July 30, 2010 at 5:47 AM
बिवाह बंधन में बंध रहे बच्चों को हमें शुभकामनाये तो देनी ही चाहिए ,वैसे भी अच्छाई और बुराई व्यक्तिगत होती है | इन दोनों का वैबाहिक जीवन सफल हो ...
July 30, 2010 at 6:09 AM
शुभं भवतु तासाम्
शोभनम्
उत्तम: लेख:
ब्लाग जगत पर संस्कृत प्रशिक्षण की कक्ष्या में आपका स्वागत है ।
http://sanskrit-jeevan.blogspot.com/ पर क्लिक करके कक्ष्या में भाग ग्रहण करें ।
Post a Comment