Saturday, July 31, 2010

रंगीले राहुल की ड्रामेबाज डिम्पी !

10:44 AM

                                    
राहुल महाजन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह वही पुरानी है। राहुल ने अपनी दूसरी पत्नी डिम्पी के साथ मारपीट की, जिसके बाद डिंपी ने राहुल का घर छोड़ दिया और कोलकाता चली गईं। मुंबई मिरर में छपी खबर के अनुसार..देर रात डिम्पी के मोबाइल पर एसएमएस आया....राहुल ने एसएमएस देखने के लिए डिम्पी से फोन का लॉक खोलने के लिए कहा, लेकिन डिम्पी ने सेल का लॉक खोलने से मना कर दिया जिसके बाद राहुल ने डिम्पी की पिटाई कर दी। जैसे को तैसा मिल गया है मुश्किल तो होगी ही। राहुल महाजन इससे पहले भी अपनी पहली पत्नी श्वेता के साथ मारपीट के आरोपों से घिरे रहे हैं।

घटना की खबर लगते ही क्या मीडिया, क्या राजनीति सभी जगह से रिएक्शन आना शुरू हो गए, महिला आयोग, बाल विकास मंत्रालय ने कार्रवाई की बात तक कह दी। सच क्या है ये डिम्पी और राहुल को ही पता है लेकिन जो डिम्पी ने मीडिया को बताया उसे पूरी दुनिया ने देखा, एक मॉडल की तरह डिम्पी ने अपने पैरों पर चोटों की फोटोग्राफी बड़े शौक से करवाई और खबरिया चैनल मिर्च मसाला लगाकर उन्हें दिन भर बेचते रहे। शाम होते होते डिम्पी मीडिया के सामने आईं...बकौल डिम्पीमैं और राहुल इस पूरे घटनाक्रम से बहुत दुखी हैं। मैं अभी सदमे में हूं और कुछ दिन तक अकेले रहना चाहती हूं

बात करें राहुल महाजन की तो पिता प्रमोद महाजन की मौत के बाद वे ड्रग्स लेने के मामले में पकड़े गए। पहली पत्नी श्वेता के साथ मारपीट के वजह से राहुल का तलाक हुआ था। लेकिन राहुल के सुधरने के चांस बढ़ने के बजाय कम होते गए। रिएलिटी शो बिग बॉस में पायल रोहतगी के साथ खूब अय्याशी भी की और अबु सलेम की प्रेमिका रहीं मोनिका बेदी पर भी डोरे डालते रहे। राहुल ने टीवी चैनल पर स्वयंवर रचाकर डिम्पी गांगुली के साथ की। इस स्वयंवर में देशभर से कई लड़कियों ने शिरकत की। लेकिन 5 महीने बाद ही इस शादी का हश्र दुनिया देख रही है।

लेकिन ऐसा नहीं कि राहुल ही हमेशा विवादों में रहे हों उनकी पत्नी डिम्पी की रंगीनियां भी कुछ कम नहीं हैं। पेशे से मॉडल डिम्पी  कई फिल्मों में आइटम सांग और बोल्ड सीन भी दे चुकी हैं। डिम्पी पर  मॉडलिंग और ब्यूटी कॉन्टेस्ट के   कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के आरोप भी लगे। राहुल की पिटाई के बाद डिम्पी  मीडिया रूपी ब्रह्रास्त्र का उपयोग करने से वे नहीं चूकीं। एक चैनल ने तो यहां तक दिखाया डिम्पी के मांग में सिंदूर था ही गले में मंगलसूत्र। डिम्पी महाजन ने कैमरों के सामने निजी जिंदगी का तमाशा बनाया जिससे दोनों परिवारों को ठेस पहुंची।


ऐसा क्या हुआ इन 5 महीनों में जिसने राहुल और डिम्पी के बीच इतनी दरारें पैदा कर दीं। क्या राहुल और डिम्पी की उम्र का फासला दोनों के बीच झगड़ों का कारण बन रहा है या फिर किसी तीसरे ने दोनों के बीच दस्तक दी है। या फिर ये डिम्पी और राहुल का पब्लिसिटी स्टंट था। दोनों के बीच अब वो प्यार नहीं है जो स्वयंवर के समय दोनों के बीच दिखाई देता था। आइटम गर्ल कश्मीरा शाह और स्वयंवर में आने वाली प्रतियोगियों ने इसे राहुल और डिम्पी महाजन का पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। कुछ दिनों पहले ही डिम्पी और राहुल ने एक टीवी शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए नकली स्टिंग ऑपरेशन कराने का स्वांग रचा था। इन खबरों को ऐसे समय में बेबुनियाद नहीं कहा जा सकता। वहीं राहुल की एक और महिला मित्र पायल रोहतगी ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए, पायल ने डिम्पी और राहुल के बीच

झगड़े के बाद अपनी टिप्पणी में कहा कि "राहुल मुझे अपनाना चाहते हैं, राहुल ने मुझसे फोन पर कहा अगर तुम मुझे नहीं मिली तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। राहुल को जब भी गुस्सा आता है वो किसी किसी को पीटते हैं उन्होंने कई बार मुझे भी पीटा है। डिम्पी परेशान हैं और राहुल का साथ छोड़ना चाहती हैं" पायल के इस बयान ने राहुल और डिम्पी के बीच लगी आग में घी का काम किया है।
सर्वथा प्रेम की व्याख्या नहीं की जा सकती, लेकिन संबंधों का बखान किया जा सकता है। फिर चाहे वह प्यार से किया जाए या दुनिया के सामने तमाशा करके दिखाया जाए। शादी और प्रेम दोनों के एक दूसरे के पूरक हैं। लड़कपन का शिकार हुईं डिम्पी और राहुल की कमजोरी बन चुका गुस्सा इस रिश्ते के लिए वाकई खतरनाक बन गया लगता है। स्वयंवर में सपनो सरीखी शादी के बाद राहुल और डिम्पी की जिंदगी में आया ये तूफान उनके वैवाहिक जीवन में खलबली पैदा कर गया। इस घटना का किसको फायदा होगा और किसको नुकसान उठाना पड़ेगा ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन मुझे  इस बात पर एक शेर याद आ रहा है।
                                     
                                      " एक बार फिर हमने प्यार किया, प्यार का फिर वही हश्र हुआ,
                                          न हम बड़े दिलवाले निकले, न वो ही मुझ में शुमार हुआ"

Read the full story

Friday, July 30, 2010

बेटी की शादी... विवादों में क्लिंटन !

4:53 AM

अमेरिका के सबसे चर्चित राष्ट्रपति रहे बिल क्लिंटन की बेटी की शादी होने जा रही है। पूरी दुनिया में इस शादी की चर्चा जोर शोर से हो रही है। भई  क्यों हो..ये शादी चेल्सी क्लिंटन की जो है। राष्ट्रपति क्लिंटन ने इस शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी खुद संभाली है।एक  जिम्मेदार माता-पिता  का फर्ज निभाते हुए क्लिंटन दंपति ने चेल्सी की ही पसंद को अपनाया है।


चेल्सी अपने बचपन के साथी मार्क मेजविंस्की से शादी कर रही हैं। मार्क और चेल्सी की नजदीकियां न्यूयॉर्क में पढ़ाई के दौरान बढ़ीं और बाद में दोनों ने शादी का फैसला किया। पूरे अमेरिका में इस शादी की चर्चाएं जोरशोर से हो रही हैं। इस शादी का अमेरिकी के लोगों को बेसब्री से इंतजार है।


लेकिन बिल क्लिंटन के साथ विवाद न जुड़ा हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। क्लिंटन और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है। हमेशा की तरह ऐसा ही कुछ चेल्सी की शादी में हो रहा है। चेल्सी क्लिंटन की शादी जिस मार्क मेजविंस्की के साथ हो रही है उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि आपराधिक है। मार्क के पिता एडवर्ड एक बड़े घोटाले के आरोप में साढ़े छह साल की सजा काट चुके हैं।

एडवर्ड को फिलाडेल्फिया का हाई प्रोफाइल डेमोक्रेट माना जाता था। 1973 से 1977 के बीच अमरीका की प्रतिनिधि सभा के सदस्य रहे एडवर्ड ने सीनेटर रहते हुए 1980 के दशक में लोगों से नाइजीरिया, अफ्रीका आदि देशों में अंतरराष्ट्रीय सौदे करने के नाम पर करोड़ों डॉलर एकत्र किए और इन लोगों को निवेश के बदले अधिकतम राशि कमाने का ख्वाब दिखाया। लेकिन,एडवर्ड ने सारी रकम डकार कर लोगों को धता बता दी। एडवर्ड खुद राष्ट्रपति निक्सन के खिलाफ फैसला सुनाने वाली न्यायिक समिति के सदस्य रहे हैं। वह संयुक्त राष्ट्र में एंबेसेडर रहे और 1988 में पेनिनसिल्वेनिया में अटॉर्नी जनरल भी रहे। लेकिन,एडवर्ड पर एक करोड़ डॉलर से अधिक के घोटाले का अपराध साबित होने पर उनकी छवि खराब हुई। बिल और हिलेरी क्लिंटन मेजविंस्की दंपती के बारे में सब कुछ जानते हैं।



पूरे मामले पर क्लिंटन परिवार चुप्पी साधे हुए है। उन्हें मार्क पसंद है और वे उसे बचपन से जानते हैं, बेटे की तरह ही स्नेह देते रहे हैं। मेजविंस्की दंपति भी चेल्सी को उसके छुटपन से जानते हैं और उनका कहना है कि बेटे की दुल्हन के तौर उन्हें चेल्सी बेहद पसंद है। चेल्सी और मार्क 31 जुलाई को मैनहंटन से 90 मील दूर एक निजी परिसर में शादी के गठबंधन में बंध जाएंगे। शादी के निमंत्रण पत्र लोगों को दिए जा रहे हैं लेकिन उसमें शादी की जगह नहीं बताई जा रही है। वेडिंग प्लानर निजी स्तर पर मेहमानों से संपर्क करके ही उन्हें शादी की जगह का पता बताएंगे। सूत्रों का कहना है शादी समारोह में लगभग 50 लाख डॉलर खर्च होने की उम्मीद है।



विवाह समारोह में कई मशहूर हस्तियां होंगी लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा नहीं होंगे क्योंकि क्लिंटन दंपति ने सुरक्षा के लिहाज से उन्हें निमंत्रण नहीं भेजा है, ऐसा खुद ओबामा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा। अमेरिका की इस चर्चित शादी की चर्चा पूरी दुनिया के खबरिया चैनलों की प्राइम न्यूज बनीं हुई है, लेकिन देखना ये है ये शादी बिल और हिलेरी की तरह सक्सेस हो पाती है या नहीं।

Read the full story