Friday, January 23, 2009
Categorized |
'मिलिनेयर स्लमडॉग'
2:09 AM
स्लमडॉग मिलिनेयर के लिए खुशी का लम्हा अभी नहीं थमने वाला है। फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड के 9 कैटेगरी में 10 नामांकन मिले हैं। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के बाद इस फिल्म के दूसरी बड़ी खुशखबरी है। ऑस्कर अवॉर्ड के लिए फिल्म को 9 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। ये कैटेगरी हैं बेस्ट फिल्म , बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट साउंड एडिटिंग, बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान के दो गाने ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए हैं। लेकिन स्लम़डॉग पर देश में हुए बवाल की फिल्म की रिलीज से पहले इस फिल्म की टाइटल को लेकर भी सवाल खड़ा हो गया ,झुग्गी झोपड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के जेनरल सेक्रेटरी तपेश्वर विश्वकर्मा ने फिल्म की टाइटल को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की है इस समिति का मानना है कि फिल्म का नाम स्लमडॉग रखकर गरीबों का मजाक उड़ाया गया है। फिल्म के टाइटल को लेकर इस समिति ने फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान और हीरो अनिल कपूर पर मानहानि का केस दायर किया है। फिल्म के डायरेक्टर डैनी बॉयल पर कोई केस नहीं दर्ज नहीं हुआ है। क्योंकि ये ब्रिटेन के नागरिक हैं। ये न्याय संगत है या नहीं...देश की जनता ही बताएगी फिल्म के रिलीज होने के बाद।
This post was written by:
In this space you can include a little "About the Author" section to inform your readers about the author's background and specific niches. It doesn't have to be long, but it doesn't need to be short either. Nice little feature to Gazette this, isn't it?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 Responses to “'मिलिनेयर स्लमडॉग'”
Post a Comment