Sunday, January 18, 2009

Categorized |

आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई, कहीं धोखा तो नहीं

9:06 AM

भारत और पाकिस्तान की.... लंबी बयानबाज़ियों के बाद पाकिस्तान ने भारत के दिए सबूतों को मान लिया... हालांकि पहले तो पाकिस्तान ने भारत की ओर से सौंपे गए सबूतों को महज जानकारी कह कर टाल दिया था....लेकिन बाद में दुनिया भर के देशों के दबाव में उसने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी....और आखिरकार मान लिया कि सबूतों में दम है .लेकिन इससे पहले पाकिस्तान ने भारत और पूरी दुनिया को खूब नाच नचाया पहले तो पाकिस्तान ने कहा कि वो किसी भी कीमत पर आतंकियों को भारत को नहीं सौंपेगा अगर इल्जाम साबित हो जाते हैं तो हम मुजरिमों को अपने कानून के मुताबिक सजा देंगे...क्योंकि हम पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं होने दे सकते...हमारा रुख इस पर बिल्कुल साफ है.... उधर ब्रिटेन ने साफ-साफ कहा कि मुंबई पर आतंकी हमले पाकिस्तान की जमीन से लश्कर-ए-तैयबा ने किए हैं...भारत की यात्रा पर आए ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड मिलिबैंड ने पाकिस्तान को जल्द से जल्द कार्रवाई करने को कहा॥ नतीजा सामने था...दबाव में ही सही लेकिन पाकिस्तान ने कार्रवाई शुरू कर दी...आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का चीफ हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी सहित 124 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया सबको ये शक था कि कहीं पाकिस्तान पिछली बार की ही तरह इस बार भी सबको धोखा तो नहीं दे रहा...लेकिन दुनिया भर के देशों के बढ़ते दबाव के बाद पाकिस्तान को ये मानना पड़ा कि भारत ने जो सबूत उसे दिए हैं, वो केवल जानकारियो का पुलिंदा नहीं हैं, उनमें वाकई दम है...और वो उन पर कार्रवाई

0 Responses to “आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई, कहीं धोखा तो नहीं”