Sunday, January 25, 2009

प्रधानमंत्री का 'दिल' बीमार

2:42 AM

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की देश के सबसे बड़े स्वाथ्य संस्थान एम्स में बाइपास सर्जरी हो चुकी है, अब वह 7 से 8 दिन तक इसी संस्थान के मेहमान बनकर रहेंगे। इससे पहले भी कई प्रधानमंत्रियों को अपने कार्यकाल के दौरान दिल की बीमारी या दूसरे कारणों से अस्पताल जाना पड़ा। साल 1964 में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने दिल की बीमारी के कारण भुवनेश्वर में कांग्रेस सेशन देरी से ज्वाइन किया। साल 1964 में प्रधानमंत्री बनते ही लाल बहादुर शास्त्री को दिल का दौरा पड़ा। और डॉक्टरों ने उनको आराम करने की सलाह दी । जिसके कारण उन्हें लंदन में कॉमनवेल्थ प्राइम मिनिस्टर कांफ्रेंस में अपना दौरा रद्द करना पड़ा। साल 1991 में प्रधानमंत्री बनने से पहले नरसिंहाराव की यूएस में बाइपास सर्जरी कराई गई। लेकिन साल 2004 में दिल की बिमारी के कारण उनकी मौत हो गई। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को साल 2000 के नवंबर महीने में मुंबई के ब्रिच कैंडी हॉस्पीटल में भर्ती करना पड़ा। जहां उनके घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बाईपास सर्जरी के ऑपरेशन के चलते एम्स और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। इस सर्जरी के कारण प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 26 जनवरी को होनेवाले रिपब्लिक डे परेड में शामिल नहीं हो पाएंगे। पीएम का ऑपरेशन 11 डॉक्टरों की टीम कर रही थी। जिसमें मुंबई और एम्स के डॉक्टर शामिल किए गए । पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की खराब तबीयत सरकार के लिए चिंता का सबब रही है। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री जांच के लिए एम्स में दाखिल हुए थे। जांच के बाद डाक्टरों ने उनके दिल की पुरानी बीमारी पर गौर किया। और अब उन्होने एक बार फिर प्रधानमंत्री के हार्ट की बाइपास सर्जरी करने का फैसला किया 1990 में भी डा मनमोहन सिंह की बाई पास सर्जरी हो चुकी । इस बाईपास सर्जरी में एशियन हार्ट इंस्टीटीयूट मुंबई के डा पांडया और उनकी टीम भी मौजूद थे। जो एम्स के डाक्टरों को सहयोग कर रहे थे। एम्स के डाक्टरों के मुताबिक प्रधानमंत्री के दिल में तीन ब्लॉकेज थे और इसे हटाने के लिए तकरीबन 11 घंटे आपरेशन चला, जाहिर है बाईपास सर्जरी के बाद... प्रधानमंत्री जल्दी अपने कामकाज पर नहीं लौट सकेंगे। यानि साफ है कि प्रधानमंत्री गणतंत्र दिवस समारोह और 29 जनवरी के बीटिंग ऑफ रिट्रीट में, शामिल नहीं हो पायेंगे और ना ही फरवरी तक अपना कामकाज संभाल पायेंगे । प्रधानमंत्री की लंबी गैरमौजूदगी को देखते हुए, इस दौरान विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी प्रधानमंत्री का कामकाज संभालेंगे। कांग्रेस पार्टी के अलवा दूसरे दलों ने भी प्रधानमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना की। बहरहाल ,एम्स के डाक्टरों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सर्जरी के बाद ५ से हफ्तों में बिलकुल ठीक होने की उम्मीद जताई है। हम सभी देश वासी भी प्रधानमंत्री के जल्दी ही स्वस्थ होने और देश का एक अच्छा भविष्य तैयार करने में की कामना करते है।

Read the full story

Friday, January 23, 2009

'मिलिनेयर स्लमडॉग'

2:09 AM

स्लमडॉग मिलिनेयर के लिए खुशी का लम्हा अभी नहीं थमने वाला है। फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड के 9 कैटेगरी में 10 नामांकन मिले हैं। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के बाद इस फिल्म के दूसरी बड़ी खुशखबरी है। ऑस्कर अवॉर्ड के लिए फिल्म को 9 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। ये कैटेगरी हैं बेस्ट फिल्म , बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट साउंड एडिटिंग, बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान के दो गाने ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए हैं। लेकिन स्लम़डॉग पर देश में हुए बवाल की फिल्म की रिलीज से पहले इस फिल्म की टाइटल को लेकर भी सवाल खड़ा हो गया ,झुग्गी झोपड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के जेनरल सेक्रेटरी तपेश्वर विश्वकर्मा ने फिल्म की टाइटल को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की है इस समिति का मानना है कि फिल्म का नाम स्लमडॉग रखकर गरीबों का मजाक उड़ाया गया है। फिल्म के टाइटल को लेकर इस समिति ने फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान और हीरो अनिल कपूर पर मानहानि का केस दायर किया है। फिल्म के डायरेक्टर डैनी बॉयल पर कोई केस नहीं दर्ज नहीं हुआ है। क्योंकि ये ब्रिटेन के नागरिक हैं। ये न्याय संगत है या नहीं...देश की जनता ही बताएगी फिल्म के रिलीज होने के बाद।

Read the full story

Sunday, January 18, 2009

आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई, कहीं धोखा तो नहीं

9:06 AM

भारत और पाकिस्तान की.... लंबी बयानबाज़ियों के बाद पाकिस्तान ने भारत के दिए सबूतों को मान लिया... हालांकि पहले तो पाकिस्तान ने भारत की ओर से सौंपे गए सबूतों को महज जानकारी कह कर टाल दिया था....लेकिन बाद में दुनिया भर के देशों के दबाव में उसने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी....और आखिरकार मान लिया कि सबूतों में दम है .लेकिन इससे पहले पाकिस्तान ने भारत और पूरी दुनिया को खूब नाच नचाया पहले तो पाकिस्तान ने कहा कि वो किसी भी कीमत पर आतंकियों को भारत को नहीं सौंपेगा अगर इल्जाम साबित हो जाते हैं तो हम मुजरिमों को अपने कानून के मुताबिक सजा देंगे...क्योंकि हम पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं होने दे सकते...हमारा रुख इस पर बिल्कुल साफ है.... उधर ब्रिटेन ने साफ-साफ कहा कि मुंबई पर आतंकी हमले पाकिस्तान की जमीन से लश्कर-ए-तैयबा ने किए हैं...भारत की यात्रा पर आए ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड मिलिबैंड ने पाकिस्तान को जल्द से जल्द कार्रवाई करने को कहा॥ नतीजा सामने था...दबाव में ही सही लेकिन पाकिस्तान ने कार्रवाई शुरू कर दी...आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का चीफ हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी सहित 124 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया सबको ये शक था कि कहीं पाकिस्तान पिछली बार की ही तरह इस बार भी सबको धोखा तो नहीं दे रहा...लेकिन दुनिया भर के देशों के बढ़ते दबाव के बाद पाकिस्तान को ये मानना पड़ा कि भारत ने जो सबूत उसे दिए हैं, वो केवल जानकारियो का पुलिंदा नहीं हैं, उनमें वाकई दम है...और वो उन पर कार्रवाई

Read the full story

सच्ची श्रद्धा दुर्गति का आदर्श परिणाम होती है

8:07 AM

सच्ची श्रद्धा दुर्गति का आदर्श परिणाम होती है ये लाइन किसी महान व्यक्ति ने तो नही लिखी है, जिस पर राजनेताओं की तरह बहस शुरू हो या फिर सदी की युवा शक्ति के कंठ पर रट जाए... जिंदगी जीने की एक सीख को जो लोग पा जाते हैं वो शायद लेखक बन जाते है। और जो लोग अपनी राह में मृत संवेदनाओं के साथ एक गुजरा हुआ दिन बना लेते है। उन सभी को उनकी कब्रगाह में खोजता चला जा रहा हूं... हमेशा ही निश्छल व्यक्तित्व की खोज की में खुद को ढालता रहा ढूढ़ता हूं,... इसमें ऐसा भी कुछ नहीं है ये तो मेरे मन की उपजी एक धारणा है जिसका मै स्वयं ही इसका शाब्दिक मतलब और उनके वर्णो को सार्थक करने का एक प्रयास मै यहां करने जा रहा हूं....

Read the full story