Thursday, April 1, 2010
Categorized | ब्रेकिंग न्यूज
सारे देश की बेटी बन गईं सानिया…!!
2:45 PM
सानिया मिर्जा शादी कर रहीं हैं, अच्छी बात है कि उन्होंने अपना घर बसाने का निर्णय ले लिया है। कुछ दिन पहले भी उन्होनें ऐसा ही एक फैसला लिया था, लेकिन दिल तो बच्चा है कभी कभी नादानियां कर बैठता है। लेकिन इस बार तो कुछ और ही हो रहा है। सानिया पाकिस्तान जा रही हैं... अरे भई टेनिस खेलने नहीं...ब्याह कर जा रही हैं पड़ोसी देश में। उनके इस फैसले ने पहले तो कई दिलों को तोड़ा फिर उन्हें मरोड़ा, और इतना मजबूर कर दिया की हर हिंदुस्तानी कि जुंबा से निकल रहा है, सानिया मत जाओ पाकिस्तान। लेकिन क्या करें दिल तो हिंदुस्तानी है न.. हिलोरे मार रहा है.. अरे भई प्यार किया है कोई चोरी नहीं की.. सीना तान के बोलो.. लेकिन भईया हिंदुस्तान में प्यार करने वालों को अपनी प्यार की कीमत हर हाल में चुकानी होती है। सो ये मौका भी आ ही गया... दस्तूर तो अभी दूर है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कैप्टन रह चुके शोएब मलिक से भारत की टेनिस स्टार सानिया की सगाई की खबर आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और जहां-तहां लोगों ने इस रिश्ते का खूब विरोध किया। मुंबई में कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सानिया के पोस्टरों वाले बैनर को आग लगा दी। ये गुस्सा क्यों है.. ये बेइंतहा नफरत क्यों है। क्या पाकिस्तानी लोगों के पास दिल नहीं, क्या वे मोहब्बत करना नहीं जानते। क्या दो देशों की सरहदों पर तैनात जवान ही जंग से इस दूरी को मिटा पाएंगे। क्यों सानिया पाकिस्तान में नहीं जा सकती?..... अचानक सारे देश की बेटी बन गई सानिया और भारत में बेटी परिवार के फैसले के बिना डग भर नहीं चलतीं।
This post was written by:
In this space you can include a little "About the Author" section to inform your readers about the author's background and specific niches. It doesn't have to be long, but it doesn't need to be short either. Nice little feature to Gazette this, isn't it?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
1 Responses to “सारे देश की बेटी बन गईं सानिया…!!”
April 2, 2010 at 1:05 AM
यू तो प्रेम को किसी धर्म, सम्प्रदाय या मुल्क की जन्ज्जीरों में नहीं जकड़ा जाना चाहिए
परन्तु भारत पाक सम्बन्ध हमें कुछ ऐसा सोचने पर मजबूर करते है
यह निकाह सानिया की तरफ से ऐसी सोच से परे भारतीय पहल है जिसका हमे स्वागत करना चाहिए
Post a Comment